मुजफ्फरनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जनपद में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया।अभियान के दौरान कस्बों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थानों के आसपास पहुंचकर टीमों ने महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी।

पंफलेट के माध्यम से डायल 112, महिला हेल्पलाइन 181, वुमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सीएम हेल्पलाइन 1076, वन स्टॉप सेंटर, एंबुलेंस सेवा 108 और स्वास्थ्य सेवा 102 जैसी सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।इसके साथ ही महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान भारत योजना और महिला शक्ति केंद्र योजना की जानकारी देकर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निडर होकर स्थानीय थाने या मिशन शक्ति केंद्र से संपर्क करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights