मुजफ्फरनगर । जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि शासनादेश के प्रावधानों के तहत मानदेय पर संविदा आधारित रिक्त पदों पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं की सीधी भर्ती प्रक्रिया के लिए विभागीय वेबसाइट upanganwadibharti.in पर पहले 08 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के अनुमोदन दिनांक 06 दिसंबर 2025 के क्रम में भर्ती की अंतिम तिथि में संशोधन करते हुए इसे 10 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 18 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन पत्र अवश्य भरने की अपील की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights