मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने रिज़र्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। परेड का संचालन सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा ने किया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के टर्न आउट की जांच करते हुए शस्त्रों के संचालन, उनकी देखरेख और अनुशासन बनाए रखने को लेकर टोलीवार अभ्यास भी करवाया। परेड के बाद पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक फिटनेस के लिए दौड़ लगवाई गई।एसएसपी वर्मा ने परिसर में मौजूद सभी वाहनों का स्वयं संचालन करके हूटर, लाइट, तकनीकी उपकरणों और प्राथमिक उपचार किट की स्थिति की जांच की। आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों व वाहन चालकों को दिए गए।

इसके साथ ही ड्रोन कैमरे का निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों को इसके प्रभावी उपयोग के निर्देश भी प्रदान किए।निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने पुलिस लाइन के भोजनालय, बैरकों और मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की साफ-सफाई, रखरखाव और रजिस्टरों की स्थिति की जांच कर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बाद में पुलिस कैफ़े का भी निरीक्षण किया गया, जहां खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता उच्च स्तर पर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।अंत में एसएसपी ने आदेश कक्ष में अर्दली रूम लिया और रजिस्टरों व अभिलेखों की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इंदु सिद्धार्थ, एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights