मुज़फ्फरनगर | थाना तितावी पुलिस ने गुरुवार देर रात तिरपड़ी कट के पास गश्त के दौरान हुई मुठभेड़ में 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी अनुराज को दोनों पैरों में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। मौके से भागे उसके दो साथियों, पारस सहरावत उर्फ मालू और निखिल को भी पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, दो तमंचे, कारतूस, एक स्कॉर्पियो और बिना नंबर की आई-20 कार बरामद हुई है।गश्त के दौरान पुलिस को तिरपड़ी कट से बघरा रोड पर खड़ी स्कॉर्पियो और आई-20 संदिग्ध लगीं। पुलिस जैसे ही गाड़ियों के पास पहुंची, अंदर बैठे बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस टीम बाल-बाल बची और आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अनुराज घायल हो गया।

तीनों आरोपी थाना तितावी में दर्ज मुकदमे संख्या 265/25 में वांछित थे।घायल अनुराज दतियाना गांव का निवासी है और कई गंभीर मामलों,बीएनएस की धाराओं, आर्म्स एक्ट, अपहरण और बलवा सहित,में वांछित है। उसके खिलाफ चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पारस सहरावत के विरुद्ध हत्या, गैंगस्टर एक्ट, लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित 12 मुकदमे दर्ज पाए गए। वहीं, निखिल के खिलाफ नई मंडी, छपार और मंसूरपुर थानों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और ठगी सहित कई मामले दर्ज हैं।

घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। तीनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रोहित कुमार, विकास कुमार, अभिषेक गुप्ता, हेड कांस्टेबल अनीस खान, गौरव राणा तथा कांस्टेबल नवीन शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights