मुज़फ्फरनगर | थाना सिविल लाइन पुलिस ने गुरुवार रात्रि संधावली अंदर पास के निकट चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 15 हजार रुपये के इनामी अंतरजनपदीय टप्पेबाज फिरोज खान को घायल हालत में दबोच लिया, जबकि उसका साथी इम्तियाज भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो तमंचे, जिंदा–खोखा कारतूस और बिना नंबर की स्कूटी एक्टिवा बरामद की।मुठभेड़ उस समय हुई जब बाईपास की ओर से आ रही स्कूटी को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। चालक स्कूटी मोड़कर भागने लगा, जिसके दौरान वाहन फिसलकर गिर गया। दोनों आरोपी पुलिस टीम पर फायर करते हुए ईख के खेतों की तरफ भागे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को घायल कर दबोच लिया और दूसरे को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश और थाना सिविल लाइन प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम बाल–बाल बची। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी व ठगी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की।घायल आरोपी फिरोज खान हरिद्वार और देवबंद में किराये पर रहकर ठगी, चोरी, हथियारों व गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ मुज़फ्फरनगर, बुलंदशहर, मुरादाबाद और खुर्जा में कई मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी मुज़फ्फरनगर ने उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।इम्तियाज भी बुलंदशहर और बरेली में दर्ज एनडीपीएस और ठगी के मामलों में वांछित पाया गया है। दोनों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह, मुकुल कुशवाह, सतेन्द्र सिंह ढिल्लो, प्रशांत गिरी सहित कांस्टेबल ब्रह्मदेव, सुधीर कुमार, मोहित, अंकित और नदीम शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights