मुज़फ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में एक गरीब परिवार की बेटी के विवाह को आर्थिक तंगी के कारण संकट में फँसा देख मुज़फ्फरनगर पुलिस उसकी सबसे बड़ी सहारा बनकर सामने आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने विवाह की संपूर्ण व्यवस्था अपने जिम्मे लेते हुए सामाजिक सरोकार का अद्भुत उदाहरण पेश किया।जानकारी के अनुसार परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण विवाह की तैयारियाँ पूरी नहीं हो पा रही थीं। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने न केवल कन्यादान सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कीं, बल्कि शादी का पूरा खर्च उठाकर कार्यक्रम को सम्मानपूर्वक संपन्न कराया। विवाह स्थल की सजावट, भोजन, धार्मिक रस्में, मेहमानों के बैठने की व्यवस्था और उपहार—सब कुछ पुलिस के सहयोग से पूरा किया गया।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस का काम केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों को सहयोग और सुरक्षा प्रदान करना भी हमारी जिम्मेदारी है ।

उन्होंने बताया कि मुज़फ्फरनगर पुलिस हर जरूरतमंद की सहायता के लिए सदैव तत्पर है।पुलिस टीम की सक्रियता और संवेदनशीलता से कार्यक्रम पूरी गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। गरीब परिवार ने भावुक होकर पुलिस के इस सहयोग को जीवन की बड़ी राहत बताया। इस पहल से न सिर्फ परिवार को सम्मान मिला, बल्कि जनपद में पुलिस के प्रति विश्वास और आत्मीयता भी और मजबूत हुई।मुज़फ्फरनगर पुलिस की यह मानवता प्रेरित कार्रवाई समाज सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय उदाहरण के रूप में सामने आई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights