मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस ने शुक्रवार देर रात ढिंढावली मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक शातिर वांछित अभियुक्त सुनील उर्फ काला को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, एक जिंदा तथा दो खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं।घटना देर रात उस समय हुई जब थाना शाहपुर पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर ढिंढावली चौराहे पर खड़े संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी जंगल की ओर भागने लगा और पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।

पुलिस टीम बाल-बाल बची और आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी लगातार फायरिंग करता रहा। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सुनील उर्फ काला (निवासी ग्राम कुटबी) पैर में गोली लगने से घायल हो गया।घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ नई मंडी व शाहपुर थानों में धमकी, लूट, गैंगस्टर, अपहरण व हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वह हाल ही में दर्ज बीएनएस की धारा 351(3), 352 तथा आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था।मुठभेड़ टीम में थाना प्रभारी मोहित चौधरी, उपनिरीक्षक हरिओम सिंह, अनिकेत धारिवाल, हेड कांस्टेबल रोहताश कुमार, प्रेमचंद्र शर्मा, तथा कांस्टेबल प्रशांत सिरोही व मिथुन कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights