मुजफ्फरनगर| थाना सिविल लाइन पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी कर उसके पार्ट्स बेचने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है। दोनों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल के पार्ट्स और एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सिद्धार्थ के. मिश्रा तथा थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में की गई।कचहरी परिसर से मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी माध्यमों से आरोपियों की पहचान की गई। 22 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर दोनों को संधावली अंडरपास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में उन्होंने बाइक चोरी कर उसके पार्ट्स बेचने की बात स्वीकार की और उनकी निशानदेही पर पार्ट्स व चाकू बरामद किया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित, पुत्र स्वर्गीय धर्मेंद्र, निवासी शाहपुर जैनपुर, रोहटा रोड एवं दीपक, पुत्र उपेंद्र, निवासी ग्राम करनावल, थाना सरूरपुर, जनपद मेरठ, हाल निवासी ग्राम डालमपुर, थाना रोहटा, जनपद मेरठ के रूप में हुई है | दीपक के खिलाफ मेरठ के कई थानों में 2017 व 2018 से लगातार गंभीर मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। इनमें लूट, हथियार बरामदगी, हमले के मामले, चोरी, घर में घुसकर मारपीट, ठगी के मामले, गैंगस्टर कार्रवाई और कई बार पकड़े जाने के बाद चालान जैसी घटनाएं शामिल रही हैं। आरोपी पर 10 से अधिक मामलों में कार्रवाई हो चुकी है, जो उसे सक्रिय अपराधियों की श्रेणी में रखता है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार गिरी, उपनिरीक्षक शानू चौधरी, कांस्टेबल मोहित, कांस्टेबल संकेत और कांस्टेबल अंकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की तत्परता से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में बड़ी मदद मिलेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights