मुजफ्फरनगर। जिले में डीजे की अत्यधिक तेज आवाज से आमजन को हो रही परेशानियों को लेकर ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट की टीम ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन के जिला अध्यक्ष विक्की चावला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर के नाम अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में मांग की गई कि डीजे की आवाज को निर्धारित मानकों के अनुसार मीडियम स्तर पर सीमित किया जाए तथा रात्रि 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
संगठन ने कहा कि तेज ध्वनि के कारण बुजुर्गों, बच्चों, बीमार लोगों और विद्यार्थियों को गंभीर स्वास्थ्य एवं मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।इस अवसर पर संजय गोस्वामी, मौ. नदीम अंसारी, रविकांत, संजय गुप्ता, सन्नी अहलुवालिया, विपिन सिंघल, प्रवीन कुमार, नितिन बालियान, सुरेंद्र कुमार, अनिल गर्ग, मुकेश कश्मीरी, अभिषेक श्रीवास्तव, विशाल गोयल, अनिल शर्मा, दीपक शर्मा, श्रेय मित्तल, अनिल कुमार, लोकेन्द्र कुमार, पंकज लूथरा सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
