खतौली। श्री झारखंड महादेव देवालय, शिवपुरी खतौली स्थित नवनिर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर परिसर में आश्विन मास की मोक्षदा एकादशी के पावन अवसर पर भव्य खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से आए श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए और बाबा श्याम का संकीर्तन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में संदीप अग्रवाल व उनकी पत्नी प्राची अग्रवाल (पीली कोठी वाले, खतौली) परिवार सहित उपस्थित रहे। मुख्य यजमान परिवार ने बाबा की ज्योत प्रज्ज्वलित कर संकीर्तन का शुभारंभ किया। संकीर्तन में भजन गायक भावना रानी (अलीपुर अटेरना) और खुशबू राधा (सकौती) ने भावपूर्ण भजन प्रस्तुत कर भक्तों को भावविभोर किया। साथ ही शशि भारद्वाज, ज्योति अरोरा, सुबोध कुमार नगली, राहुल सागर, दीपक योगी, दीपक अरोरा, अंकुर कुमार, भूमि, अंकिता और प्रीति ने भी संगतमयी भजन प्रस्तुत किए।मोर छड़ी सेवा सुनील कुमार (अलीपुर अटेरना) द्वारा निभाई गई।

लाइट एंड डेकोरेशन की व्यवस्था संजय गोस्वामी परिवार की ओर से की गई। जनरेटर सेवा राजेंद्र जनरेटर वाले परिवार ने प्रदान की, जबकि फूलों की व्यवस्था गुलशन फूल भंडार के परिवार की ओर से की गई। मंच संचालन संजीव कुमार शर्मा (प्रधानाचार्य) ने संभाला।कार्यक्रम में विशेष रूप से संजीव अग्रवाल (जैन मंडी), संदीप अग्रवाल (पीली कोठी), संजीव कुमार शर्मा, अनुराग शास्त्री, मदन छाबड़ा (वरिष्ठ भाजपा नेता), तरुण सूरी, संजय गोस्वामी, विपिन अरोरा, सुनील कुमार, सीताराम, मनोज उपाध्याय, अशोक कुमार शर्मा, संजय भार्गव, मास्टर आदिश जैन, सुनील बजाज, महावीर सिंह (दयालपुरा), शंकर लाल, ज्योति अरोरा, कमलेश मिश्रा, अमित शिवाच, शशि भारद्वाज, सरिता योगी, उपासना अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, शशि उपाध्याय, मिथिलेश महेश्वरी, आरती देवी, मुनेश देवी, ऐश्वती गोस्वामी, कमलेश सहित अनेक भक्त मौजूद रहे।कार्यक्रम में संगीत की प्रस्तुति नटराज ग्रुप खतौली द्वारा दी गई, जिसकी भक्तों ने सराहना की। सीताराम सकौती द्वारा बाबा का सुंदर दरबार सजाया गया। संकीर्तन उपरांत भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights