नीरज प्रजापति

खतौली। खतौली में रेलवे लाइन पार करते समय बुधवार को हुआ एक दर्दनाक हादसा सामने आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गा मंदिर के सामने रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस और रेलवे से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग की पहचान भुल्लन सिंह (70) निवासी गांव चिनौडा तहसील जानसठ के रूप में हुई हैं। जीआरपी द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights