मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद मुजफ्फरनगर की 18 ग्राम पंचायतों को मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करने की तैयारी को लेकर ग्राम प्रधानों, सचिवों, एडीओ पंचायत एवं खंड विकास अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।सीडीओ ने निर्देश दिए कि चयनित ग्राम पंचायतों में सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन नियमित रूप से कराया जाए तथा आरआरसी सेंटरों पर कूड़ा सेग्रीगेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। स्वच्छता कर से ओएसआर जनरेट कराकर नियमानुसार कार्यवाही की जाए।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जो ग्राम पंचायतें इन कार्यों को सबसे पहले और उत्कृष्ट तरीके से पूरा करेंगी, उनके ग्राम प्रधानों एवं सचिवों को अलग से सम्मानित किया जाएगा। अधिकारियों ने इसे ग्रामीण विकास को गति देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।बैठक में संबंधित विभागों के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights