मुजफ्फरनगर।जनपद के पशुपालकों को महंगी दवाओं से राहत देने के लिए जिला प्रशासन अब भारतीय जन औषधि केन्द्र की तर्ज पर पशु औषधि केन्द्र शुरू करने जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत हर विकास खंड पर एक पशु औषधि केन्द्र स्थापित किया जाएगा, जहाँ पशुओं के लिए आवश्यक दवाएं सस्ती कीमत पर उपलब्ध होंगी।उन्होंने बताया कि किसान सेवा केंद्र और सहकारी समितियाँ इन केन्द्रों को खोलने के लिए आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक लाभार्थियों को 5000 रुपये शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया विभाग की वेबसाइटpashuaushadhi.dahd.gov.in पर उपलब्ध है।आवेदन के साथ फार्मासिस्ट का नाम व पंजीकरण, 120 वर्ग फुट दुकान स्थान का प्रमाण, और ड्रग सेल लाइसेंस का प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। प्रधानमंत्री कृषक समृद्धि केंद्र और सहकारी समितियों के पात्र आवेदकों को चयन में प्राथमिकता मिलेगी।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि यह योजना भारत सरकार के पशुधन स्वास्थ्य नियंत्रण कार्यक्रम (LHDCP) के अंतर्गत संचालित होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी तथा पशुपालन की लागत में उल्लेखनीय कमी आएगी।पशुपालकों ने उम्मीद जताई है कि इन केन्द्रों के खुलने से उनके लिए दवाइयों की खरीद आसान और किफायती हो जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights