मुज़फ्फरनगर। ज़िलाधिकारी उमेश मिश्रा के दिशा-निर्देशन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को ब्लॉक शाहपुर क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान नगर पंचायत पुरबलियांन में एक अपंजीकृत क्लिनिक/नर्सिंग होम संचालित मिलता पाया गया।मौके पर जांच में क्लिनिक संचालक द्वारा न तो कोई वैध पंजीकरण प्रस्तुत किया गया और न ही शैक्षिक योग्यता से संबंधित कोई अभिलेख उपलब्ध कराए गए।

संतोषजनक जवाब न मिलने पर ब्लॉक चिकित्सा अधीक्षक शाहपुर डॉ. ओम प्रकाश जायसवाल व उनकी टीम ने क्लिनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। साथ ही संचालक के खिलाफ नियमानुसार नोटिस जारी किया गया।स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अपंजीकृत क्लिनिक या अस्पताल संचालित करने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights