मुज़फ्फरनगर।विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर बुधवार को विकास भवन परिसर में दिव्यांगजनों के लिए ट्राईसाइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माननीय मुख्यमंत्री के संबोधन की लाइव स्ट्रीमिंग से हुई, जिसे दिव्यांगजन और अधिकारियों ने मिलकर देखा।लाइव स्ट्रीमिंग के उपरांत जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों को ट्राईसाइकिलें वितरित की गईं। ट्राईसाइकिल पाकर दिव्यांगजन के चेहरों पर खुशी साफ़ झलक रही थी।

कई लाभार्थियों ने सरकार की इस पहल को आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बताया।कार्यक्रम के दौरान जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शक्ति सरन श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दीक्षा उपाध्याय सहित दोनों विभागों के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि शासन की मंशा है कि कोई भी दिव्यांगजन मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे।उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा समय-समय पर उपकरण वितरण, सहायता योजनाएँ और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने सभी लाभार्थियों और उनके परिजनों को विश्व दिव्यांग दिवस की शुभकामनाएँ दीं और अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights