मुजफ्फरनगर। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान के तहत शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव काकड़ा में स्थित स्वामी कल्याण देव इंटर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने प्रतिभाग कर यातायात नियमों को एक-दूसरे के साथ साझा किया। स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज काकड़ा में यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान सड़क पर वाहन चलाते वक्त किन-किन सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए इस बात पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। स्कूल की प्रधानाचार्य मंजूला मलिक नेें सभी से सड़क पर दो पहिया वाहन चलाने से पूर्व हैलमेट लगाने की अपील की। उन्होनें आगे कहा कि वाहन चलाते समय हमे यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करना चाहिए ।

आजकल मोंबाईल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है ऐसे में गलती से भी वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करे। बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार ने यातायात नियमों की अनदेखी के कारण सड़क दुर्घटना मे प्रति वर्ष होने वाली मृत्यु ं के आकड़ो से सभी को अवगत कराया। डॉ राजीव कुमार ने नाबालिग छात्राओं से वाहन न चलाने की अपील की । कार्यक्रम के दौरान डॉ राजीव कुमार ने यातायात नियमों से संबधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कराया। जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन करने वाली रेणुका, फ़िज़ा, दीपांशी, तनु, साजिया,मनु, मुस्कान व आफिया इत्यादि को प्रशस्ति पत्र भेंटकर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेतु मेधावी बालिका आफिया द्वारा सभी को शपथ दिलाई गयी। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवक्ता मीनाक्षी , अंजलि, काजल, रवीना व छात्रा निक्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
