मुज़फ्फरनगर| जिले में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए स्किल इंडिया नई दिल्ली और GDX सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड नोएडा के सहयोग से सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्र में चार दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। GDX के डिप्टी कमांडेंट आर.के. सिंह के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के बाद 58 वर्ष तक स्थायी नौकरी दी जाएगी और उन्हें उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के प्रमुख औद्योगिक इकाइयों—जैसे टाटा मोटर्स, हीरोकॉप, होंडा, मारुति सुजुकी, अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, अदानी सोलर व अदानी पावर प्लांट—में नियुक्त किया जाएगा।रोजगार मेला 27 नवम्बर को महर्षि सुखदेव इंटर कॉलेज मोरना, 28 नवम्बर को डी.ए.वी. इंटर कॉलेज जानसठ, 29 नवम्बर को के.के. इंटर कॉलेज खतौली तथा 01 दिसम्बर को पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर सदर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम का समय प्रातः 10:30 बजे से शाम 03:00 बजे तक निर्धारित है।भर्ती में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं जिन्होंने न्यूनतम हाई स्कूल उत्तीर्ण किया हो तथा जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच हो। इच्छुक युवाओं को हाई स्कूल प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति और एक पासपोर्ट आकार फोटो के साथ निर्धारित तिथि पर संबंधित इंटर कॉलेज में उपस्थित होना होगा।इंटरव्यू में चयनित अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुसार 15,000 से 18,000 रुपये तक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके साथ पीएफ, ग्रेच्युटी, राज्य चिकित्सा बीमा, वार्षिक वेतन वृद्धि, प्रमोशन और बोनस जैसी सुविधाएँ भी दी जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी भर्ती अधिकारी से मोबाइल नंबर 9667989993 पर संपर्क कर सकते हैं।
