खतौली। बुधवार सुबह सद्दीक नगर के पीछे स्थित आम के बाग में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 10:25 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली, जिसके बाद कोतवाली प्रभारी दिनेश बघेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है और अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
युवक के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में “dev” लिखा हुआ है, जिसके आधार पर भी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने लोगों से मृतक की पहचान से संबंधित जानकारी देने की अपील की है।
