स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर कराया नाम जुड़वाने व संशोधनमुज़फ्फरनगर। भारत निर्वाचन आयोग के Special Integrated Revision (SIR) कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को फ्रेंड्स कॉलोनी, केशव मंडल में विशेष कैंप का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार कराने तथा आवश्यक संशोधन के लिए आवेदन किया।कैंप में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष देशबंधु तोमर, केशव मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश पाल धनकर, मंडल उपाध्यक्ष वैभव त्यागी, मंडल मंत्री अनुज सहित संबंधित BLO मौजूद रहे।

जिम्मेदार अधिकारियों ने लोगों को निर्वाचन से जुड़े अधिकार, प्रक्रियाओं और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी भी दी।शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में नए मतदाताओं का पंजीकरण हुआ और नागरिकों ने सक्रिय रूप से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया। अधिकारीयों ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाना लोकतांत्रिक अधिकार की पहली सीढ़ी है और प्रत्येक पात्र नागरिक को आगे आकर इसका लाभ लेना चाहिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights