मुजफ्फरनगर।जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों को पत्र जारी कर शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुरक्षा सैनिक व ड्रोन पायलट भर्ती अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। यह भर्ती कार्यक्रम 20 नवम्बर से 01 दिसम्बर 2025 तक जनपद के विभिन्न विकास खंडों के इंटर कॉलेजों में आयोजित किया जाएगा।यह चयन कार्यक्रम जी.डी.एक्स सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड, नोएडा तथा भारतीय स्किल इंडिया, नई दिल्ली के संयुक्त सहयोग से चलाया जा रहा है। चयनित अभ्यर्थियों को 20 दिन का आवासीय प्रशिक्षण नोएडा परी चौक स्थित ट्रेनिंग सेंटर में दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद उन्हें 58 वर्ष तक स्थायी नौकरी के साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बड़े औद्योगिक संस्थानों में तैनाती मिलेगी।पहले दिन राजकीय इंटर कॉलेज, गढ़ी शेखावतपुर बुढ़ाना में हुए चयन में 20 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 13 अभ्यर्थी चयनित हुए।

अगला चयन कार्यक्रम 21 नवम्बर को कल्याणकारी इंटर कॉलेज, बघरा में होगा।भर्ती कार्यक्रम की आगामी तिथियां इस प्रकार हैं—22 नवम्बर: अमर नायक स्वामी राहुल सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, शाहपुर25 नवम्बर: राजकीय इंटर कॉलेज, पुरकाजी26 नवम्बर: जय हिंद इंटर कॉलेज, चरथावल27 नवम्बर: महर्षि सुखदेव इंटर कॉलेज, मोरना28 नवम्बर: डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, जानसठ29 नवम्बर: के.के. इंटर कॉलेज, खतौली01 दिसम्बर: पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर सदर(समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 03:00 बजे तक)योग्यतान्यूनतम शैक्षिक योग्यता: 10वीं पासऊँचाई: 168 सेमीआयु: 18–45 वर्षवजन: 52–96 किलोग्रामअभ्यार्थियों को अपने 10वीं/12वीं की अंकसूची, आधार कार्ड की फोटोकॉपी और एक फोटो के साथ निर्धारित तिथि पर संबंधित इंटर कॉलेज में उपस्थित होना होगा।सुविधाएंचयनित युवाओं को 15,000 से 18,000 रुपये वेतन, साथ में पीएफ, ग्रेच्युटी, ईएसआई द्वारा मेडिकल सुविधा, वार्षिक वेतनवृद्धि, प्रमोशन, बोनस जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। प्रशिक्षण पूरा होने पर संस्था की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए इच्छुक युवक भर्ती अधिकारी के मोबाइल नंबर 9667989993 पर संपर्क कर सकते हैं।
