मुजफ्फरनगरजिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शक्ति सरन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में ओ-लेवल एवं सी0सी0सी0 कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत बेरोजगार युवकों/युवतियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाते हुए अब 20 नवंबर 2025 से 01 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा प्रदान की है।उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ वे शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियां उठा सकते हैं जिनकी वार्षिक आय ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अधिकतम 1 लाख रुपये तक हो।

कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (10+2) निर्धारित की गई है तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है। अभ्यर्थी बेरोजगार हो और किसी भी शिक्षण संस्थान से छात्रवृत्ति प्राप्त न कर रहा हो। साथ ही आवेदक का जनपद मुजफ्फरनगर का मूल निवासी होना अनिवार्य है।इच्छुक अभ्यर्थी जनसेवा केंद्र, लोकवाणी केंद्र, साइबर कैफे अथवा निजी इंटरनेट के माध्यम से विभाग की वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in अथवा obccomputertraining.upsdc.gov.in पर निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी एवं आवश्यक शैक्षिक/अन्य अभिलेखों को संलग्न करते हुए 01 दिसंबर 2025 शाम 5 बजे तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, भूतल—विकास भवन में जमा करना आवश्यक है।अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights