मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरने वाली 6 ट्रेनें 20 फरवरी तक निरस्त

मुरादाबाद, 17 फरवरी (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने सोमवार को बताया कि मुरादाबाद रेल मंडल से होकर गुजरने वाली 4 पैसेंजर व 2 एक्सप्रेस समेत 6 ट्रेनों को 20 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है।

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि मुरादाबाद नजीबाबाद के बीच चलने वाली पैसेंजर रेलगाड़ी संख्या 54395-54396, अलीगढ़ बरेली के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 54351- 54352 और हरिद्वार दिल्ली के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14303-14304 को 18 फरवरी से 20 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है। पैसेंजर ट्रेन संख्या 54395 सोमवार को भी निरस्त है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights