महाकुम्भ में सुबह 08 बजे तक 37.48 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

महाकुम्भ नगर, 05 फरवरी (हि.स.)। प्रयागराज महाकुम्भ में पतित पावनी मां गंगे, यमुना एवं अन्त: सलीला सरस्वती के पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करने के लिए श्रद्धालुओं का आगमन निरन्तर जारी है। बुधवार अल सुबह से 08 बजे तक 37.48 लाख से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

अपर मेलाधिकारी महाकुम्भ विवेक चर्तेदी ने बताया कि बुधवार की सुबह 8 बजे तक 10 लाख से अधिक कल्पवासी तथा 27.48 लाख श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। आने वाले स्नानार्थी पतित पावनी मां गंगे, यमुना एवं अन्त:सलीला सरस्वती के पावन संगम के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगा रहें है। बुधवार को 8 बजे तक कुल 37.48 लाख से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुकें है। तीर्थयात्रियों का आगमन जारी है।

उल्लेखनीय है कि महाकुम्भ में 144 वर्ष ऐसे पुण्य संयोग में पहले अमृत स्नान मकर संक्राति से बसंत पंचमी तक अर्थात 04 फरवरी तक 38.29 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं, मंगलवार रात से तीर्थयात्रियों का आगमन में वृद्धि हो गई। सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्नान घाटों पर बचाव रात दल, जल पुलिस एवं गोताखोर लगातार निगरानी की जा रही है। घाटों से स्नान कर चुके श्रद्धालुओं को हटाने के लिए लगातार बाहर निकाला जा रहा है।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights