मुज़फ्फरनगर।भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के नेतृत्व में रविवार को चौथा लठ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बढ़ रहे अत्याचारों के खिलाफ एकता और आत्मसम्मान का संदेश देना रहा।इस अवसर पर मोहन प्रजापति ने परंपरागत रूप से लठों का तिलक कर, कलावा बांधकर पूजन किया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सात शपथ दिलाई,जिसमें किसी पर अत्याचार न करने, लेकिन अत्याचार को सहन न करने, बहन-बेटियों के सम्मान की रक्षा करने, तथा समाज के कमजोर वर्गों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प शामिल था।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में अति पिछड़ा वर्ग और दलित समाज के लोगों पर लगातार अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने मेरठ, गाजीपुर, गाजियाबाद, कौशांबी, एटा, फिरोजाबाद, अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी और प्रयागराज जैसी जगहों की हालिया घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अब समाज जागरूक हो चुका है और अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगा।मोहन प्रजापति ने कहा कि लठ पूजन कार्यक्रम समाज को यह संदेश देने के लिए है कि हमें अपने हक और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा। हमारा उद्देश्य न्याय की स्थापना और समाज में समानता का वातावरण बनाना है।कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी रामपाल सिंह पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश वालिया, प्रभारी सुखपाल कश्यप, वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर प्रजापति, विजय पाल एडवोकेट, कृष्णपाल सेन, राजेश सैन, राजीव पाल, गुरमीत रोधीया, इंद्रमल, रजत प्रजापति, अजय सैनी, मनोज सैनी, पूर्ण विश्वकर्मा, सुशील कश्यप, जगदीश कश्यप, विनोद प्रजापति, आकाश वर्मा और प्रवीण कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजद रहे |
