विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े गए पंजाब सरकार में विधायक रमन अरोड़ा का राज़दार महेश मखीजा उर्फ राजू को देर रात कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट द्वारा मखीजा का 4 दिन का रिमांड ग्रांट किया गया। देर रात पेशी के दौरान विजीलैंस द्वारा माननीय अदालत से सात दिन के रिमांड की गुहार लगाई गई थी।

दूसरी ओर मखीजा को विजीलैंस को लेकर वापस दफ्तर ले गई। बताया जा रहा है कि विजीलैंस द्वारा उसके साथियों के घर ले जाकर जांच की गई है। क्योंकि विजीलैंस को पता चला है कि कुछ प्रॉपर्टी के दस्तावेज़ उसके साथियों के घर थे। वहीं देर रात विधायक रमन अरोड़ा और तीन लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार की गई महिला इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर को सिविल अस्पताल में रुटीन मैडिकल कराने के लिए ले गए। जहां दोनों को फिट बताकर विजीलैंस उन्हें हवालात में ले गई।

विधायक रमन अरोड़ा से उनकी मोहाली स्थित प्रॉपर्टियों के बारे हुई जांच
वहीं बता दें कि विजीलैंस लुधियाना रेंज के एस.एस.पी जगतप्रीत सिंह द्वारा आज विधायक रमन अरोड़ा की मोहाली के साथ सटे न्यू चंडीगढ़ इलाके में खरीदी गई कुछ संपत्तियों के बारे जांच की गई। विजीलैंस को मिली जानकारी के अनुसार विधायक रमन अरोड़ा द्वारा काफी बड़ी अमाउंट में पैसे मोहाली में इन्वैस्ट कि गए हैं। जिसके बारे विजीलैंस जांच को पुख्ता कर रही है। जांच के दौरान विधायक रमन अरोड़ा की उक्त प्रॉपर्टियों की निशानदेही भी करवाई गई है। हालांकि कुछ प्रॉपर्टियों के बारे विजीलैंस द्वारा जांच पुख्ता हो चुकी है, कि विधायक द्वारा जिन अलग अलग लोगों के नाम पर रजिस्ट्रियां करवाई गई हैं। उक्त लोगों का विधायक रमन अरोड़ा का कनैक्शन विजीलैंस को मिल चुका है। जिसको लेकर विजीलैंस ने अब आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights