भ्रष्टाचार के खिलाफ भगवंत मान सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए अपनी ही पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई की है। विजिलेंस विभाग ने सोमवार को रमन अरोड़ा के घर पर छापा मारा और उनके घर को सील कर दिया है। विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

PunjabKesari

विधायक पर आरोप है कि वह नगर निगम के अधिकारियों के माध्यम से आम नागरिकों को झूठे नोटिस भिजवाते थे और फिर उन नोटिसों को खत्म करवाने के बदले उनसे मोटी रकम वसूलते थे। इस संबंध में सरकार को कई शिकायतें मिली थीं, जिसके आधार पर विजिलेंस की टीम ने आज छापेमारी की। ‘आप’ प्रवक्ता सनी अलूवालिया के अनुसार, रमन अरोड़ा को हिरासत में भी लिया गया है, हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पंजाब सरकार ने रमन अरोड़ा की सुरक्षा वापस ले ली थी, जिस पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह आम आदमी पार्टी के वर्कर हैं और अगर सरकार को सही लगा तो उन्होंने सुरक्षा वापस ले ली। यह मामला पंजाब की राजनीति में बड़ा भूचाल ला सकता है और भगवंत मान सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को दर्शाता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights