सहारानपुर | मिशन शक्ति फेज़ 5 के क्रम में बालिकाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु चल रहे अभियान के तहत एसएसपी आशीष तिवारी के दिशा निर्देशो पर थाना सरसावा प्रभारी विनोद कुमार ने शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज़- 5 के क्रम में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा समानता व स्वाबलंबन हेतु थाना सरसावा एंटी रोमियो द्वारा दिगम्बर जैन कन्या इण्टर कालेज में जाकर छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी देकर दिगम्बर जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को थाना सरसावा पर आमंत्रित कर कक्षा 12वीं की छात्रा कनिका रानी को थानाध्यक्ष बनाया गया |

सभी छात्राओं को थाना व थाना प्रभारी की कार्य प्रणाली व दायित्वों से अवगत कराया गया जिसमें थानाध्यक्ष बनाई गई कनिका रानी से अन्य छात्राओं द्वारा कई प्रश्न किए गए।1 : थानाध्यक्ष के क्या कर्तव्य व दिनचर्या होती है।2 : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस द्वारा क्या कार्यवाही की जा रही है।3: दहेज देना व लेना अपराध है तो इसको रोकने के लिए क्या कार्यवाही की जाती है।4: अगर कोई व्यक्ति नशे में है और किसी भारी वाहन से दुर्घटना हो जाती है तो भारी वाहन की गलती क्यों होती है और नशे में व्यक्ति की क्यों नहीं।5 : बिना माता पिता की अनुमति के कोर्ट मैरिज क्यों मान्य की जाती है। आदि कई जिज्ञासापूर्ण प्रश्न किए गए जिनके थाना प्रभारी द्वारा उत्तर दिए गए व थाने पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्राओं को अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights