सहारनपुर में थाना सदर बाजार पुलिस की मिशन शक्ति एंटी-रोमियो टीम ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और छेड़छाड़ करने के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।सोमवार को थाना सदर बाजार पर वादी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें दो आरोपियों पर वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने और छेड़छाड़ करने का आरोप था। पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दोनों आरोपियों रोकी उर्फ मनीष पुत्र महेंद्र और शिवा पुत्र संजय, दोनों निवासी शेखपुरा कदीम, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर को ग्राम शेखपुरा कदीम रेलवे पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुंदर सिंह, महिला उपनिरीक्षक चंचल कुमारी, हेड कांस्टेबल धर्म सिंह, चालक जितेंद्र कुमार और महिला कांस्टेबल रितु शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights