मनीष अग्रवाल
सहारानपुर | थाना सदर बाजार मिशन शक्ति एण्टीरोमियों टीम द्वारा कार का शीशा तोड़कर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो वांछित अभियुक्त को माल सहित किया गिरफ्तार। थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव ने बताया की चार अक्टूबर को वादी मुस्तकीम पुत्र हबीब अहमद निवासी कासिमपुर नवादा थाना देवबन्द जिला सहारनपुर द्वारा प्रार्थना पत्र देकर बताया की अज्ञात अभियुक्तगणो द्वारा वादी की गाडी का शीशा तोडकर उसमे रखे चार चैक बुक , डीएल, 02 मोबाइल व कुछ रूपये को चोरी कर लिये है। जिसमे तत्काल मामला दर्ज कर टीम लगाई गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी/शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार संघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के कुशल नेतृत्व में बुधवार को मुखबिर की सूचना पर थाना सदर बाजार मिशन शक्ति एण्टीरोमियों टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो वांछित अभियुक्तगण नईम उर्फ निम्मा पुत्र दिला निवासी ग्राम सलेमपुर भूखडी थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर व ठाट सिंह उर्फ ठाकुर पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम देवली थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर को चोरी गये एक मोबाइल फोन रेडमी कम्पनी व तीन अदद बैंक चैक सहित रेलवे फिल्ड के बराबर मे बने खन्डर के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सुरेशवीर सिंह, म0उ0नि0 चंचल कुमारी,है0का0 881 धीरज कुमार , है0का जितेन्द्र चौहान,का0 साजिद , म0का0 ज्योति वर्मा, म0का0 रूचि थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर रहे।
