मनीष अग्रवाल

सहारानपुर | उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान फेज- 5 के तहत परिवहन विभाग सहारनपुर द्वारा महिला वाहन चालकों को सुरक्षित टिप्स देकर जागरूक किया गया। एआरटीओ प्रशासन संदीप जायसवाल सहारानपुर ने बताया की जिलाधिकारी मनीष बंसल, सहारनपुर के निर्देशों पर सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत देहरादून रोड पर हुंडई कार की डीलरशिप में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें महिला वाहन खरीदारों को रोड सेफ्टी और वाहन मेंटेनेंस की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने महिलाओं को सड़क यातायात के नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग के तरीकों तथा नियमित वाहन रखरखाव के लाभों से अवगत कराया, जिससे वे सड़क पर जिम्मेदार और सतर्क चालक बन सकें। वही एआरटीओ प्रवर्तन एम. पी.सिंह एव पीटीओ प्रवर्तन वी.वी.शुक्ला ने बताया की इसके अतिरिक्त,अन्य डीलरशिप में कई आउटलेट पर टू-व्हीलर खरीदने वाली महिला ग्राहकों को उनकी सुरक्षा हेतु हेलमेट उपहार स्वरूप भेंट किए गए। जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और सड़क पर सुरक्षा का संदेश भी प्रसारित हुआ। मिशन शक्ति अभियान के तहत यह पहल न सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का भी एक सकारात्मक प्रयास सिद्ध हुई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights