सहारानपुर | जनपद की थानां सरसावा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं के प्रति संवेदनशीलता को चल रहे अभियान के तहत सोमवार को सरसावा थाने पर एक पीडिता द्वारा एक युबक पर धर्म व नाम छुपा कर विवाह करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।
वादियां ने बताया की अभियुक्त मुर्सलीन पुत्र स्व0 साजिद निवासी मौहल्ला हजारा कस्बा व थाना सरसावा जिला सहारनपुर द्वारा अपनी असली पहचान छिपाकर अपना नाम मनोज शर्मा उर्फ सोनू बताकर वादिया की मांग मे सिन्दूर भरकर साथ रहना वादिया को अभियुक्त मुर्सलीन उपरोक्त के असली नाम की जानकारी होने पर वादिया द्वारा विरोध करने पर अभियुक्त मुर्सलीन उपरोक्त द्वारा वादिया के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में मामला पंजीकृत कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये आदेश के अनुपालन में थानाध्यक्ष सरसावा विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व में वीरवार को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मुर्सलीन पुत्र स्व0 साजिद निवासी मौहल्ला हजारा कस्बा व थाना सरसावा जिला सहारनपुर को ग्राम कुम्हारहेडा कट देहरादून अम्बाला हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
