मुजफ्फरनगर।महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत जनपद मुजफ्फरनगर में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा संचालित किया गया।अभियान के दौरान एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कस्बों, प्रमुख बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों के आसपास महिलाओं और बालिकाओं से सीधे संवाद किया। टीमों ने पंपलेट के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संसाधनों और सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी।

जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 और वन स्टॉप सेंटर से जुड़ी सेवाएं शामिल रहीं। इसके साथ ही जनसुनवाई पोर्टल और स्थानीय थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।अभियान के तहत महिला-केंद्रित सरकारी योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान भारत योजना और महिला शक्ति केंद्र योजना की जानकारी भी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना डर के हेल्पलाइन या नजदीकी थाने से संपर्क करें।पुलिस प्रशासन का कहना है कि मिशन शक्ति-5.0 का उद्देश्य केवल जागरूकता नहीं, बल्कि महिलाओं में सुरक्षा और विश्वास का ऐसा वातावरण तैयार करना है, जिससे वे खुद को समाज में सुरक्षित और सशक्त महसूस कर सकें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights