मनीष अग्रवाल

मिर्जापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर सहारनपुर के निर्देशन में अवैध पटाखा फैक्ट्ररी व अवैध पटाखा बनाने वालों के विरूद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण मे तथा मिर्जापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना मिर्जापुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग व गश्त के दौरान अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक अभियुक्त जुल्फकार उर्फ रोकी पुत्र सैय्यद जब्बार निवासी ग्राम पिपलेडा गुलावटी रोड थाना धौलाना जिला हापुड को 27 कट्टे हरे रंग के सूतली बम- वजन करीब 233.950 किग्रा, 01 कट्टा बडा सूतली बम बनाने के कागज के रैंपर-वजन करीब 04 किग्रा, 08 अदद हरे रंग की सूतली के छोटे बडे गट्टे व 01 अदद लाल रंग की सूतली का गट्टा- वजन करीब 23.500 किग्रा) सहित ग्राम फतेहपुर थाना क्षेत्र मिर्जापुर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मिर्जापुर पर मु0अ0स0 240/26 धारा 125 बीएनएस व 5 विस्फोटक अधिनिय़म के पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

 

बरामद सामग्री का विवरण (विस्तृत)

 27 कट्टे जिसमें हरे रंग के सूतली बम जिसका कुल वजन 233.950 किग्रा0

 01 कट्टा बडा सूतली बम बनाने के कागज के रैंपर वजन करीब 4 किग्रा0

 08 अदद हरे रंग की सूतली के छोटे बडे गट्टे

 01 अदद लाल रंग की सूतला का गट्टा वजन करीब 23.500 किग्रा0

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक श्री सूबे सिंह, थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर

2. उ0नि0 अवशेष भाटी, थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर

3. उ0नि0 नरेश कुमार, थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर

4. हे0का0 अमित राठी, थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर

5. रि0का0 सुमित राघव , थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर

6. म0का0 वर्षा, थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर

7. म0का0 वन्दना, थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर

 

सहारनपुर पुलिस की जनता से अपील: सहारनपुर जनपद व आसपास के क्षेत्रों में सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित रखने हेतु नागरिकों से अनुरोध करती है कि वे अवैध पटाखों/विस्फोटक सामग्री के निर्माण या बिक्री से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिए तुरंत अपने नज़दीकी थाना अथवा डायल-112 पर सूचित करें। अवैध विस्फोटक पदार्थों की तस्करी व निर्माण कानूनन गंभीर अपराध है और इससे जन-जीवन व संपत्ति को भारी क्षति का खतरा रहता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights