मुज़फ्फरनगर। वैष्णो देवी भूस्खलन आपदा में जान गंवाने वाले रामपुरी के प्रजापति समाज के तीनों परिवारों से प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। मंत्री ने हादसे में घायलों से भी मिलकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की।

इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने तीनों पीड़ित परिवारों को 50,000 रुपए नगद आर्थिक मदद प्रदान की। वहीं, मोहन प्रजापति ने बताया कि मंत्री ने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि यदि बच्चों की पढ़ाई या अन्य जीवनोपयोगी जरूरतों में कोई परेशानी आएगी, तो उसकी पूरी व्यवस्था उनकी ओर से की जाएगी।हादसे में अपने दोनों बेटे गंवाने वाले घायलों में से अजय प्रजापति से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि यदि वे चाहें तो उनका इलाज शीर्ष चिकित्सक डॉ. मुकेश जैन के यहां कराया जाएगा। मोहन प्रजापति ने बताया कि मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और यह सुनिश्चित किया कि उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और बच्चों के भविष्य का पूरा ध्यान रखा जाएगा।मोहन प्रजापति का मानना है कि अभी तक किसी अन्य जनप्रतिनिधि ने पीड़ित परिवारों के बच्चों के भविष्य के लिए सोचा तक नहीं, यह कदम केवल मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights