मौलाना रजवी ने कहा कि संघ भारत का सबसे बड़ा संगठन है और डॉ. भागवत एक महान विद्वान शख्सियत हैं, जो समाज को जोड़ने की बात करते हैं। उन्होंने विज्ञान भवन दिल्ली में कहा था कि “हर जगह शिवलिंग मत तलाश करो” और सबको साथ लेकर चलने का संदेश दिया। मौलाना ने इसे देश में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने वाला बयान बताया।
उन्होंने कहा कि देश की तरक्की के लिए हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों को मिलकर चलना होगा। टकराव और नफ़रत से किसी का भला नहीं होता। बीते दो वर्षों में मस्जिदों, मदरसों और मजारों पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमले हुए, जिससे हालात बिगड़े। मगर संघ प्रमुख की सोच से उम्मीद जगी है कि अब ऐसा माहौल कम होगा और समाज में सौहार्द बढ़ेगा।
मौलाना ने अपील की कि भागवत के संदेश को सभी समुदाय सकारात्मक दृष्टि से देखें ताकि देश तरक्की की राह पर आगे बढ़ सके।
