‘मस्ती-4’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘मस्ती 4’ ने रिलीज़ के पहले दिन 2.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। शनिवार को फिल्म ने इस आंकड़े को बरकरार रखते हुए फिर से 2.75 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को मामूली उछाल के साथ कलेक्शन बढ़कर 3 करोड़ रुपये पहुंच गया। तीन दिनों में फिल्म की कुल बॉक्स ऑफिस कमाई 8.50 करोड़ रुपये पर ठहर गई है।
‘मस्ती-4’ का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है, जबकि इसका निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स, मारुति इंटरनेशनल और श्री अधिकारी ब्रदर्स प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है। फिल्म में अरशद वारसी, एलनाज नौरोजी, श्रेया शर्मा और नतालिया जानोशेक महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आते हैं। इसके अलावा अभिनेत्री नरगिस फाखरी भी एक खास किरदार में दिखाई देती हैं। कहानी शादीशुदा जिंदगी की ऊब, गलतफहमियों, अफरातफरी और हास्यास्पद परिस्थितियों के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन पुरानी शैली वाली यह कॉमेडी दर्शकों को खास पसंद नहीं आ रही है।
