मुजफ्फरनगर। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने किया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे सहित अन्य पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी, महिला पुलिसकर्मी एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ स्वर मिलाकर ‘वंदे मातरम्’ का भावपूर्ण गायन किया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के उत्साह और गर्व की भावना से गूंज उठा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति सम्मान, समर्पण और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह गीत स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों में जोश, एकता और जागरूकता का संचार करता रहा है, और आज भी यह हम सभी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है।कार्यक्रम के अंत में सभी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सेवा के प्रति अपनी निष्ठा को दोहराते हुए देशहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। पूरा कार्यक्रम देशभक्ति के जोश और अनुशासन की मिसाल बनकर यादगार बन गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights