माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर से हुई पुष्प वर्षा

महाकुम्भ नगर, 12 फरवरी (​हि.स.)। महाकुम्भ में माघ पूर्णिमा स्नान पर गंगा यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार उमड़ रही है। मीडिया सेंटर द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार सुबह 08 बजे तक 1.02 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है।

प्रयागराज के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं के आने व डुबकी लगाने का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से माघी पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने आये श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन एवं आस्था को नमन किया गया।

संगम नोज पर पुष्प वर्षा कर रहे हेलीकाप्टर की श्रद्धालुओं ने फोटो भी खींची। स्नान कर रहे श्रद्धालु हाथ हिलाकर सरकार का आभार भी जता रहे थे। इससे पहले के अमृत स्नान पर्वों पर भी महाकुम्भ में आये श्रद्धालुओं पर सरकार की ओर से पुष्प वर्षा कराई गयी थी।

–मुख्यमंत्री ने एक्स पर किया पोस्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों संग लगातार निगरानी भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने माघी पूर्णिमा पर एक्स पर लिखा कि ‘यह लोक-आस्था का अभिनंदन है, सनातन की शाश्वत चेतना का वंदन है। भारत की एकता व समता का सम्मान है।

जय माँ गंगे!

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights