संसद के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश में गैस और ईंधन की किल्लत को लेकर सरकार की नीतियों पर कड़े सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की त्रुटिपूर्ण विदेश नीति के कारण आज देश की ऊर्जा सुरक्षा दांव पर लग गई है।

PunjabKesari

सदन में बोलने की नहीं मिली अनुमति

संसद के बाहर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें सदन के भीतर देश की तेल और गैस स्थिति पर बयान देने से रोका गया। उन्होंने सदन की नई प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा, “सामान्यतः प्रक्रिया यह होती है कि आप बोलने की अनुमति मांगते हैं और आपको समय दिया जाता है। लेकिन अब मंत्री तय करते हैं कि विपक्ष का नेता कब बोलेगा। यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।”

PunjabKesari

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर किया तीखा हमला

राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में गैस की समस्या और विकराल रूप धारण करेगी। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ ईरान द्वारा ईंधन रोकने का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह बदलते विश्व व्यवस्था (World Order) का संकेत है। हम एक अस्थिर समय में प्रवेश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री को अपनी मानसिकता बदलनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि देश के करोड़ों लोग इस संकट की मार न झेलें।”

पेट्रोलियम मंत्री देंगे जवाब

दूसरी ओर, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि घरेलू एलपीजी उत्पादन में लगभग 25% की वृद्धि हुई है और पूरा उत्पादन घरेलू उपभोक्ताओं की ओर मोड़ा जा रहा है। गृह मंत्रालय ने भी स्थिति की निगरानी के लिए 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज इस पूरे मुद्दे पर संसद में आधिकारिक बयान देंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights