सहरसा जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर बदमाशों ने लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव के पुत्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के डीह टोला वार्ड नम्बर- 10 की है। मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात अरुण कुमार यादव का पुत्र राकेश और पत्नी रम्भा देवी अपने घर में थे, तभी बदमाश वहां पर आए और राकेश को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाने आई उसकी मां को भी बदमाशों ने घायल कर दिया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जहां पर चिकित्सकों ने राकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां का सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

2 लोगों को हिरासत में लिया गया
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया आपसी-विवाद की बात सामने आई है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights