नई दिल्ली। सीएम अरविंद केजरीवाल और खुद  के बीच चलने वाली तनातनी के बीच दिल्ली के एलजी ने आम आदमी पार्टी सरकार की तारीफ की। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने शुक्रवार को कहा कि शहर की आम आदमी पार्टी (आप) नीत सरकार के शिक्षा क्षेत्र में सुधार पर ध्यान देने के कारण छात्र अब पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन उपराज्यपाल ने सदन में अपने पहले संबोधन में कहा कि ‘आप’ सरकार राष्ट्रीय राजधानी में शिक्षा और स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार कर रही है। उन्होंने कहा कि पुराने अस्पतालों की अवसंरचना में सुधार किया जा रहा है और नए अस्पतालों के निर्माण से मरीजों के लिए 16 हजार से अधिक अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था होगी।

वहीं इसके साथ ही दिल्ली विधानसभा में बजट अभिभाषण पढ़ते हुए शायराना अंदाज में एलजी विनय सक्सेना ने कहा,इसमें कोई शक नहीं कि बोलने की कुछ मर्यादाएं होती है, जो टूटी हैं. एक बात कहना चाहूंगा जो पेड़ ने हवा के लिए कही है. रोज गिराती यह पत्ते मेरे, लेकिन फिर भी हवाओं से टूटते नहीं हैं रिश्ते मेरे. ये हमारी सरकार है, रिश्ते कैसे टूटेंगे’?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights