जौनपुर,14 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर में ग्रामीण स्वयं सहायता समूहाें (एसएचजी) की महिलाएं दीपोत्सव पर्व दीपावली में चार चांद लगाने के लिए अपना योगदान देने में जुटी हुईं हैं। यहां जलालपुर के महिमापुर गांव में गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए मिल्की स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष जफरून एजाज काे मिलाकर 7 मुस्लिम और 5 हिन्दू समेत कुल 12 महिला सदस्यों के साथ मिलकर आकर्षक और लगभग दो घंटे जलने वाला मिट्टी मोम का दीपक बना रही हैं। समूह के तैयार दीपक घर-घर काे दीपावली की राेशनी से गुलजार करने काे तैयार हैं।
