एएसपी भगवत सिंह हिंगड़ ने बताया लातूर (महाराष्ट्र) निवासी आविष्कार संभाजी कासले (16 वर्ष) ने करीब तीन बजे कोचिंग इंस्टीट्यूट की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लिया। कोटा के तलवंडी इलाके में तीन साल से वह NEET की तैयारी कर रहा था। रविवार को वह रोड नंबर 1 स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट में टेस्ट देने आया था।
बिहार के रोहिताश्व जिले के रहने वाले आदर्श (18 वर्ष) ने रात सात बजे कुन्हाड़ी के लैंडमार्क एरिया अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। वह नीट की तैयारी कर रहा था। एएसपी भगवत सिंह हिंगड़ ने बताया, फ्लैट में अलग-अलग तीन कमरे हैं। रविवार को टेस्ट देकर आने के बाद आदर्श अपने कमरे में चला गया था। सात बजे बहन ने खाना खाने के लिए बुलाया। पर जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा गया। आदर्श फंदे पर लटका रहा था। अस्पताल ले जाया गया पर वह बच नहीं पाया।
