मां विंध्यवासिनी के चरणों में माथा टेकने के बाद मीडिया से बातचीत में खेसारी लाल यादव ने कहा कि मैं यहां चुनाव के लिए नहीं, श्रद्धा से आया हूं। मेरे लिए मां का आशीर्वाद ही सबसे बड़ी जीत है। उन्हाेंने कहा कि वे बचपन से मां विंध्यवासिनी के भक्त रहे हैं। भगवान से स्वार्थ के लिए कुछ मांगना गलत है, मेरे लिए मां के प्रति श्रद्धा ही सबसे बड़ी भावना है। उन्हाेंने कहा कि जिस व्यवस्था के लिए मैं लड़ रहा हूं, वह जिस दिन सुधर जाएगी, वही मेरी असली जीत होगी।

खेसारी लाल यादव ने बिहार की राजनीति पर बोलते हुए कहा कि इस बार जनता ने बेरोजगारी, शिक्षा और पलायन जैसे मुद्दों पर वोट किया है। 70 प्रतिशत से अधिक मतदान होना इस बात का संकेत है कि बिहार में परिवर्तन की लहर चल रही है। उन्हाेंने आत्मविश्वास भरे लहजे में कहा कि कल 14

नवंबर काे बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights