खतौली। चेकिंग अभियान के दौरान खतौली पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए एक रोते हुए मासूम को सुरक्षित उसके परिवार से मिलवाया। करीब तीन घंटे की लगातार कोशिश के बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, खतौली थाना क्षेत्र के जानसठ रोड पर पुलिस द्वारा नियमित चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को लगभग 10 वर्षीय एक बालक अकेला खड़ा रोते हुए मिला। जब पुलिस ने उससे रोने का कारण पूछा तो वह घबराहट के कारण कुछ बता नहीं सका और लगातार रोता रहा।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपनिरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह ने बच्चे को साथ बिठाया और उसे खाना खिलाया। खाना खाने के बाद बच्चा शांत हुआ और धीरे-धीरे उसने अपना नाम प्रिंस पुत्र रोहतास निवासी होली चौक, मधुबनी रोड, थाना फलावदा, मेरठ बताया।

मामले की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खतौली दिनेश बघेल ने तत्काल एक पुलिस टीम लगाई। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बच्चे के परिवार को खोजकर थाने बुलाया और मासूम को सकुशल परिवार के हवाले कर दिया। परिवार ने प्रभारी निरीक्षक दिनेश बघेल, उपनिरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह एवं कांस्टेबल रोहित कुमार सहित पूरी पुलिस टीम का आभार जताते हुए उनकी सराहना की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights