मुज़फ्फरनगर। दीपावली जैसे जैसे नजदीक आ रही है, अवैध पटाखों का जखीरा भी पुलिस द्वारा निरंतर बरामद किया जा रहा है | खतौली पुलिस ने इसी कड़ी में अवैध पटाखों के जखीरे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है | प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान भूड़ चौकी क्षेत्र से एक आरोपी को 173 किलो अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहादत पुत्र फारूक निवासी रोडवेज बस स्टैंड के पीछे, इस्लामनगर थाना खतौली, मुज़फ्फरनगर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 6 पेटियों में विभिन्न मार्का के अवैध पटाखे बरामद हुए हैं। जबकि दो अन्य आरोपी विवेक पुत्र महेन्द्र और सागर पुत्र नामालूम फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।बरामदगी के आधार पर थाना खतौली पर मुकदमा संख्या 393/25 धारा 288/125 बीएनएस व 5/9बी(1)(A) विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक तेजवीर सिंह (चौकी इंचार्ज भूड़), उपनिरीक्षक प्रदीप नारायण, हेड कांस्टेबल धनेश, और कांस्टेबल प्रवीन शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights