मुज़फ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस ने रविवार को गंगनहर पटरी पर हुई मुठभेड़ के दौरान एक वाहन चोर को घायलावस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की ईको गाड़ी और अवैध तमंचा बरामद किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।मामला 9 अक्टूबर का है, जब चरथावल निवासी जुबैर की ईको गाड़ी को बुकिंग के बहाने एक अज्ञात व्यक्ति लेकर फरार हो गया था। वादी की तहरीर पर खतौली थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

रविवार को पुलिस गंगनहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की ईको गाड़ी से घटना को अंजाम देने वाला बदमाश फिर किसी वारदात की फिराक में उसी मार्ग से आने वाला है। पुलिस ने तत्काल बैरियर लगाकर चेकिंग तेज कर दी। कुछ ही देर में एक ईको गाड़ी तेज रफ्तार में आती दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर चालक ने वाहन मोड़कर जंगल की ओर भागने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी गड्ढे में फंस गई। इस पर आरोपी गाड़ी से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें बदमाश अरशद पुत्र बसारत अली निवासी पीरजादगान, थाना सरधना (मेरठ) पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की ईको गाड़ी (UP14 FE 5408) के अलावा एक तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

आरोपी पर पूर्व में भी चोरी और लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही खतौली सीओ राम आशीष यादव ने भी मुठभेड़ स्थल का बारीकी से निरिक्षण किया | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने पुलिस टीम को सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा दी।इस पुलिस मुठभेड़ में खतौली प्रभारी दिनेश बघेल के आलावा, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र श्यौराण, उपनिरीक्षक आरिफ अली, उपनिरीक्षक खुशबू कुमारी, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, मनीष त्यागी (सर्विलांस), कांस्टेबल हेमंत चौधरी, विवेक कुमार और सोबीर तेवतिया आदि पुलिस टीम शामिल रही ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights