उप मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि आज पुनः काशी के अपने परिवारजनों को विभिन्न विकास परियोजनाओं को समर्पित करने के लिए आपका हृदय से कोटिशः आभार!
केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि भारत की आत्मा गाँव, गरीब, युवा, महिला और किसान में बसती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 11 वर्षों के कुशल नेतृत्व में इसी आत्मा को ‘विकसित भारत’ के संकल्प से जोड़ा है।
विदित हो कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी में लगभग ₹2,200 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही अन्नदाता किसानों के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की 20वीं किस्त भी जारी की जाएगी।
