देश चुनावी मोड में आ चुका है। भाजपा और कांग्रेस के सभी बड़े नेता जनता का विश्वास जीतने के लिए लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। भाजपा नेतृत्व में हुए कई बड़े बदलावों के बाद पीएम मोदी कल तेलंगाना और राजस्थान पहुंचे। सबसे पहले तेलंगाना के वारंगल पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने राज्य के लिए लगभग 6,100 करोड़ रुपये की इंफ़्रा परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसके बाद पीएम ने एक जनसभा को संबोधित किया और राज्य की KCR सरकार पर जमकर निशाना साधा। फिर पीएम राजस्थान पहुंचे और वहां बीकानेर में 24,300 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और अशोक गहलोत को जमकर निशाने पर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights