kanpur-khajuraho-memu-passenge

उत्तर मध्य रेलवे झांसी के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि जन प्रतिनिधियों एवं आम जनमानस की मांग पर रेलवे ने कानपुर एवं खजुराहो तथा खजुराहो कानपुर के मध्य सुबह शाम चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन में कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। आगामी 20 दिसम्बर को कानपुर से शाम 4,20 बजे चलने वाली मेमू में 8 के स्थान पर 12 कोच चलाए जाएंगे। इसी तरह 21 दिसम्बर को तड़के खजुराहो से चलकर कानपुर जाने वाली पैसेंजर में 12 कोच होंगे और यह अब यह कोच नियमित रूप से चलाए जाएंगे। रेलवे के इस निर्णय का व्यापार मंडल ने स्वागत किया।

सुमेरपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने बताया कि कानपुर खजुराहो पैसेंजर में कोच बढ़ाने का सीधा फायदा व्यापारियों को होगा और कानपुर जाने में बड़ी राहत मिलेगी अभी तक कोच कम होने पर भीड़ बढ़ने पर तमाम मुसीबतों का सामना करना पड़ता था।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights